वियतनाम के खूबसूरत और शांत दिखने वाले समंदर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. वियतनाम के प्रसिद्ध फु क्वोक द्वीप के पास लहरों की सवारी कर रहे 32 भारतीय पर्यटकों की खुशियां पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं. पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर समंदर के बीचों-बीच पलट गई. वियतनाम बॉर्डर गार्ड्स ने सभी 36 लोगों को निकाल लिया है, जिनमें से 21 भाग्यशाली पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 15 पर्यटकों के शव बरामद हुए हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक बोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों की सूची जारी कर दी गई है। मृतकों में सबसे अधिक 10 पर्यटक तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले हैं।
मृतकों की सूची
Senthil Kumar Jayavel – तमिलनाडु
Muruga Prabhu Arumugam – तमिलनाडु
Sridhar Sundararajan – तमिलनाडु
Shaik Abdullah Abdul Majeed – तमिलनाडु
Balaji Natesan – तमिलनाडु
Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara – तमिलनाडु
Ravi Sankar Sugumaran – तमिलनाडु
Santosh Kumar Shantilal Jain – तमिलनाडु
Babu Kuppuswamy – तमिलनाडु
Alagurajan Sivasamy – तमिलनाडु
Nallapeta Adiseshaiah Raviteja – आंध्र प्रदेश
Sreedhar Mudiam – आंध्र प्रदेश
Jaya Lakshmi Gelli – आंध्र प्रदेश
Avicot Cheriyan Thomas – केरल
Loveni Thomas – केरल
भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन और वियतनाम बॉर्डर गार्ड्स द्वारा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें 21 भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।




















