Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, इस महीने गोल्ड की कीमत 8 हजार कम हुई

6

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 28 सितंबर को भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,133 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी 9,297 रुपए सस्ती होकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।

सितंबर में अब तक, 28 दिनों के दौरान सोना 8,000 और चांदी 14,000 रुपए सस्ती हुई है। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।