ब्रिक्स समिट की तीन बड़ी ताकत एक फ्रेम में, पीएम मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन एक-दूसरे का हाथ थामें आए नजर

6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में तीनों नेता मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इस समिट की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक बन गई है, क्योंकि इसमें तीन बड़ी ताकतों के नेता एक ही फ्रेम में साथ नज़र आ रहे हैं।

PM दी ने समिट की तीन और तस्वीरें भी शेयर कीं। एक तस्वीर में वे शी जिनपिंग, पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ चलते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे जिनपिंग, पुतिन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।

तीसरी तस्वीर में PM मोदी, पुतिन के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। ये सभी तस्वीरें इस साल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई उच्च-स्तरीय कूटनीतिक बातचीत को दर्शाती हैं।

पीएम मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 शुरू हो गया है।’ तस्वीर में मोदी, पुतिन और जिनपिंग के बीच सहज और गर्मजोशी भरा अंदाज दिखाई दे रहा है।

ये तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब भारत 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है और नई दिल्ली में 11 सदस्यों वाले इस बड़े समूह के नेताओं को एक साथ ला रहा है। यह शिखर सम्मेलन उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को मज़बूत करने पर केंद्रित है, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, खाद्य सुरक्षा और ‘ग्लोबल साउथ’ (विकासशील देशों) के लिए ज़्यादा प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।