Bigg Boss 20 का पहला ‘वीकेंड का वार’; सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से पूछा घर में कौन है’ बिग बॉस और कौन बिग लॉस’

5

बिग बॉस 20 का पहला ‘वीकेंड का वार’ शनिवार, 12 सितंबर को होने वाला है और इसके प्रोमो ने दर्शकों को आने वाले ड्रामे की झलक दिखा दी है। फैंस सबसे ज्यादा ‘वीकेंड का वार’ का इंतजार करते है क्योंकि इस दिन सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की कलास लेते है और तरह-तरह की एक्टिवीटी कराते है.

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी और यह अपने टास्क, बहस और झगड़ों की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। MC मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, काज़ी तौकीर, आसिफ खान, यंग DSA और दूसरे कई सेलेब्रिटीज़ ने शो में एंट्री की है।

जानें पहले ‘वीकेंड का वार’ में क्या-क्या होने वाला है

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार प्रोमो में दिख रहा है कि होस्ट सलमान खान स्टेज पर लौटते हैं, कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं . सलमान खान प्रोमो में एक नया टास्क ‘बिग बॉस और बिग लॉस’ शुरू करते हैं। 1 मिनट 12 सेकंड के इस प्रोमो में कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि उनकी नज़र में घर का ‘बिग बॉस’ और ‘बिग लॉस’ कौन है। इस टास्क की वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ तनावपूर्ण पल देखने को मिलेंगे।

प्रोमो शेयर करते हुए JioHotstar ने लिखा, “भाई का सवाल, घरवालों का जवाब! देखिए #BiggBoss20 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #JioHotstar पर और 10:30 बजे #ColorsTV पर।”

बिग बॉस 20 के प्रोमो में सलमान खान ने काज़ी तौकीर की तारीफ़ की

बिग बॉस 20 के एक और ‘वीकेंड का वार’ प्रोमो में सलमान खान, काज़ी तौकीर की तारीफ़ करते दिखे। उन्होंने कहा कि भले ही बिग बॉस हाउस में कई सिटार है, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ़ एक ही है, और वह हैं काज़ी तौकीर। उन्होंने पूरे हफ़्ते आगे बढ़कर काम करने के लिए काज़ी की तारीफ़ की। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट काज़ी के मशहूर डायलॉग, “आई एम अ रॉकस्टार बेबी, आऊ!” की नकल करते दिखे, जिसे सुनकर सलमान और बाकी लोग हँसने लगे।

गौर हो कि काज़ी घर में अपनी ज़िंदादिल मौजूदगी की वजह से काफी चर्चा में हैं। उनकी मज़ेदार पर्सनैलिटी बिग बॉस के दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, बिग बॉस हाउस को अपना पहला कैप्टन मिला, और यह ज़िम्मेदारी यंग डीएसए (Yung DSA), यानी हर्ष मचारे ने संभाली।

हाल के एपिसोड में, काज़ी तौकीर ने ‘तुम ही हो’ गाना गाकर सिंगर अरिजीत सिंह को ट्रिब्यूट दिया। यह ट्रिब्यूट तब दिया गया जब अरिजीत ने X (पहले ट्विटर) पर बताया कि वह अपने दोस्त काज़ी के लिए ज़िंदगी में पहली बार बिग बॉस देखेंगे। उनके पोस्ट में लिखा था, “मुझे ज़िंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना होगा क्योंकि हमारा रॉकस्टार काज़ी वहाँ है।”

बिग बॉस 20 कब और कहाँ देखें?

बिग बॉस 20 हर दिन रात 9 बजे सिर्फ़ JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और रात 10.30 बजे Colors TV पर प्रसारित होता है।