योगी सरकार ने यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी स्कूल और और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

1

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत सोमवार 26 अक्टूबर यानी आज प्रदेश के सभी सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि बैंक खुले रहेंगे।

बता दे कि यूपी सरकार के साल 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है.

साल 2017 में, सरकार ने महर्षि वाल्मीकि और अन्य महान हस्तियों की जयंती पर दिए जाने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए थे। हालाँकि, वाल्मीकि समुदाय और अन्य संगठनों की माँगों के बाद, सरकार ने अपना फैसला पलट दिया और महर्षि वाल्मीकि तथा अन्य प्रमुख हस्तियों की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश को फिर से बहाल कर दिया।

दिल्ली में स्कूल बंद

दिल्ली में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा। दिल्ली सरकार के अनुसार, राजधानी भर में कई कार्यक्रम, जुलूस और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हिस्सा लेंगी। दिल्ली सरकार सोमवार को सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। बयान में कहा गया है कि समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।

वाल्मीकि जयंती
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को है। यह दिन हर साल आश्विन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूरे भारत में इसे बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें रामायण के रचयिता और महान ऋषि महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों में विशेष पूजा, शोभा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।