Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम; 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी

12

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज (6 अक्टूबर) से मौसम बदलने वाला है। अगले चार दिनों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने 6 और 10 अक्टूबर के लिए तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान अब सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में यह बदलाव ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय एक नए ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण हो रहा है। इसके असर से 6 और 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

8 और 9 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 10 और 11 अक्टूबर को भी पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब में बिजली की मांग 9,728 मेगावाट थी। राज्य ने 4,352 मेगावाट की आवंटित आपूर्ति के मुकाबले 4,309 मेगावाट बिजली ली, जिससे 43 मेगावाट की कमी हुई। पंजाब में कुल बिजली उत्पादन 5,421 मेगावाट था।