26 अप्रैल 2026 Fact Recorder
National Desk: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक जन्मदिन की पार्टी उस वक्त हिंसा में बदल गई, जब दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि एक जिम में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान केक लगाने को लेकर कुछ युवकों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। विवाद इतना गंभीर हो गया कि मौके पर ताबड़तोड़ गो*लियां चलने लगीं।
इस गो*लीबारी में तीन युवकों—अमरदीप सैनी, मनीष सैनी और आकाश सैनी—के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौ*त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी कहासुनी ही इस हिंसा की वजह बनी। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
मृ*तकों के परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोग हथियार लेकर लौटे और आते ही गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश कर रही है।

























