न्यूयॉर्क: सोमवार को एक अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले को खारिज कर दिया। ब्रुकलिन में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज निकोलस गारौफिस ने अमेरिकी न्याय विभाग की केस खारिज करने की अपील को मंज़ूरी दे दी।
गौतम अडानी पर 2024 में आरोप लगा था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने पर सहमति जताई थी, ताकि अडानी ग्रुप की एक सब्सिडियरी कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिल सके। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का हमेशा खंडन किया था।
अदालत के फैसले के बाद, गौतम अडानी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं अमेरिकी अदालत के फैसले का विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ स्वागत करता हूं।”
























