UGC NET Answer Key 2026: कल आएगी यूजीसी-नेट 2026 प्रोविजनल आंसर-की, इन परीक्षाओं की कुंजी भी होगी जारी

18

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी-नेट, 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त यानी कल रविवार को जारी की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए के मुताबिक, सीएसआइआर-नेट और आइसीएआर एआइईईए (पीजी) और एआइसीई (पीएचडी), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की भी उसी दिन एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे केवल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

UGC NET परीक्षा 22 से 30 जून, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। और पांच जुलाई को री-टेस्ट आयोजित किया था।

एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) & AICE (PhD) 2026 की प्रोविज़नल आंसर की 16 अगस्त 2026 को NTA की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

जानें इसे कैसे करें डाउनलोड

UGC NET 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा और UGC NET 2026 आंसर की PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। विषय-वार PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी; उम्मीदवार पेपर-वार आंसर की PDF को सेव कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

उम्मीदवार क्या रखें ध्यान?

  • 16 अगस्त को जारी होगी: यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की इसी दिन आएगी।
  • कई परीक्षाओं की कुंजी साथ आएगी: सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) की आंसर की भी जारी होगी।
  • सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें: एनटीए ने उम्मीदवारों को केवल एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।