Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून सक्रिय, आज कई जिलों में बारिश की संभावना

16

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मंगलवार को कई ज़िलों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई, जिससे यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग ने आज पठानकोट में भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

इस बीच, राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बारिश का दौर 17 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है।

आज पंजाब के तीन ज़िलों – पठानकोट, मोहाली और रूपनगर – में बारिश होगी। पठानकोट के थीन डैम में सबसे ज़्यादा 46 मिमी बारिश हुई। वहीं, KVK पठानकोट में 18 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 5.5 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 2.5 मिमी बारिश हुई, जबकि एयरपोर्ट पर 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य का औसत अधिकतम तापमान कल की तुलना में 2.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया और सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, इस क्षेत्र में मानसून ट्रफ सक्रिय है। नतीजतन, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर बढ़ रही हैं; इससे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है।