Bigg Boss 20 : टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने शो के बारे में काफी कुछ हिंट दे दिया गया है, कि इस बार शो में क्या खास होने वाला है?
शो के नए प्रोमो में सलमान खान का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है और कुछ फाइट सीन्स भी हैं. सलमान खान घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं और दो लोगों के बीच फाइट हो रही है और बड़ी संख्या में दर्शक हैं. इस दौरान जब अखाड़े में मौजूद दोनों लोग भिड़ते हैं और घायल होकर गिरते हैं, तो सलमान खान कहते हैं कि तथास-टू. जिसके बाद दोनो ठीक हो जाते हैं.
प्रोमो में सलमान खान ने सीजन की थीम के बारे में खुलासा किया है. जैसा कि पहले के प्रोमों में बताया गया था सभी को एक वरदान मिलेगा और करण-अर्जुन फिल्म जैसा कुछ होगा. इस प्रोमो में इसपर से पर्दा उठ गया है.
करण-अर्जुन फिल्म के ट्वीस्ट पर भी पर्दा उठा
प्रोमो के अनुसार इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट को 2 बार वरदान मिलेगा. ऐसे में कंटेस्टेंट अपने आपको बेघर होने से खुद को बचा सकते हैं. यानिकी कंटेस्टेंट्स अगर घर से बेघर होता तो इस वरदान की मदद से वो अपने आप को बचा सकता है और दोबारा घर में एंट्री ले सकता है. कंटेस्टेंट्स वरदान का इस्तेमाल कर घर में पुनर्जन्म ले सकते हैं और गेम खेल सकते हैं. वो ट्रॉफी के लिए दोबारा हकदार हो सकते हैं. इससे करण-अर्जुन फिल्म के ट्वीस्ट पर भी पर्दा उठ गया है. जो कि पुनर्जन्म से जुड़ा है.
6 सितंबर से टीवी पर शुरू हो रहा है शो
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में सलमान खान का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है और कुछ फाइट सीन्स भी हैं. प्रोमो को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सभी घरवाले के लिए दो जिंदगियों का वरदान, मेरी जान. बिग बॉस 20, 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है.
कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी
बिग बॉस एफसी के अनुसार मेकर्स ने बड़े स्टार्स जैसे करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, फैज बलूच, मैक्सटर्न, तुरुण राज अरोड़ा, कुष्यंत कुकरेजा और वंशराज सिंह को अप्रोच किया है. अभी तक मेकर्स ने किसी का भी नाम कंफर्म नहीं किया है.
क्या होगा शो का फॉर्मेट ?
शो के फॉर्मेट की बात करें तो बिग बॉस खबरी के मुताबिक, शो के 20वें सीजन का फॉर्मेट शानदार होने वाला है. इस बार घर में 2 टीम देखने को मिलेंगी और 8 जोड़ियां होंगी और 16 कंटेस्टेंट. गौरतलब है कि बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट की पहले से ही जोड़ियां बना दी गई जाएंगी और इन्हीं जोड़ियों के साथ वो शो में एंट्री लेंगे.

























