स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महाराजा अग्रसेन को उनके जन्म दिवस पर दी श्रद्धांजलि

10

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज महाराजा अग्रसेन को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाजवाद, अहिंसा और आर्थिक समानता का प्रतीक बताया।

अपने आधिकारिक संदेश में स्पीकर संधवां ने नागरिकों से इस महान राजा द्वारा दिखाए गए शांति, भाईचारे और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन को करुणा और दयाभाव की अनूठी मिसाल तथा अहिंसा का सच्चा संदेशवाहक बताया, जिनकी दूरदर्शी सोच समाज को समानता और खुशहाली की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

अग्रवाल भाईचारे के योगदान की सराहना करते हुए स. संधवां ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए इस भाईचारे ने उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज कल्याण और विकास के प्रति अपनी समर्पित भावना के बल पर अग्रवाल समुदाय ने समाज में एक प्रमुख और सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर स्पीकर ने समूचे अग्रवाल भाईचारे को हार्दिक बधाई दी और राज्य में शांति, खुशहाली तथा सर्वांगीण प्रगति के लिए कामना की।