Punjab-Chandigarh Weather: पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, 5 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान

22

Punjab-Chandigarh Weather: चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 5 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

विभाग ने राज्य में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, 6 अगस्त से बारिश की गतिविधि में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। शहर में अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता का स्तर क्रमशः 79 प्रतिशत और 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।