PM Modi On Students : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नई रील पोस्ट की। इसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर भी सवाल उठाए।
PM मोदी ने नई रील पोस्ट की
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रील में कहा, “हाय फ्रेंड्स, आज मेरा मन बस आपसे बात करने का है। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां होली . किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है ”
मेरी माँ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मुझे तो गालियां दी गई, मेरी दिवंगत माता को भई गालियां दी गई। न जाने कितना भदा स्वरूप था।
पीएम मोदी ने वीडियो में आगे कहा कि लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां हो जाती हैं। बचपन में गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। उन्होंने कहा कि यही तो बचपना है। इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, मैं उसे भली-भांति समझ सकता हूं। पीएम ने कहा कि एक कल्चरल शॉक है, कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं। लेकिन समय है, इन बच्चों को गले लगा करके राह दिखाने का। पीएम मोदी ने कहा कि यह गुमराह बच्चे हैं। उनको राह दिखाना हमारा काम है।
PM मोदी ने उन युवाओं को माफ़ किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन बच्चों को सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करके हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है।
उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है। खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं। वजह, दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे भी हमारे हैं। उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमें करना है।
पीएम मोदी ने वीडियो में आगे कहा कि आओ बच्चों, हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें। गलतियों से भी सीखें और अपने सपनों को लेकर चल पड़ें। प्रधानमंत्री ने कहाकि देश बहुत आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूं। आओ, हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं। इसके बाद उन्होंने देखने वालों को धन्यवाद दिया और कहाकि आओ हम सब मिलकर आगे बढ़ें।

























