जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में PM को गाली देने वाली लड़की ने मांगी माफी , वीडियो जारी कर कहा-मैं 15 साल की…

18

PM Modi Abuse Case: जंतर-मंतर पर स्टुडेंट प्रोटेस्ट के समय PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने अब सोशल मीडिया पर वोडियो जारी कर माफी मांगी है। उसने वीडियो में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’

वायरल वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की कहती है, ‘मैं 15 साल की हूं। अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और आसपास मौजूद कुछ लोग PM के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। मैं उसी माहौल और भीड़ के बहकावे में आ गई।’

इधर, PM मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।

वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को पूछा, ‘क्या सरकार केस भी वापस लेगी।’ लड़की के खिलाफ 30 जुलाई को नोएडा में केस दर्ज हुआ था।