Arijit Singh Ends Retirement : बॉलीवुड में कुछ ऐसी आवाज़ें हैं जिनका फ़ैन्स हमेशा बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी उन्हीं गायकों में आता है, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहा था जिससे फ़ैन्स की उम्मीदें कम होने लगीं थी। लेकिन अब, अरिजीत सिंह ने चुपचाप अपने रिटायरमेंट का फ़ैसला बदल दिया है और लगभग पाँच महीने बाद बॉलीवुड में वापसी की है। सिंगर अरिजीत सिंह की यह वापसी निश्चित रूप से फ़ैन्स को हैरान और खुश कर देगी। अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को रिटायरमेंट की घोषणा की थी।
“आवारापन 2” के लिए प्लेबैक सिंगिंग में वापसी
खबरों के मुताबिक, यह अरिजीत सिंह इमरान हाशमी की आने वाली फ़िल्म “आवारापन 2” के लिए प्लेबैक सिंगिंग में वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, “ये आवारापन” गाना कल, 21 जुलाई को रिलीज़ होगा और इसमें अरिजीत की सुरीली आवाज़ सुनने को मिलेगी, जो एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि विशेष भट्ट ने ‘आवारापन 2’ के गानों को एक अलग पहचान देने के लिए तैयार किया है। ‘ये आवारापन’ के ज़रिए उन्होंने एक ऐसा गाना बनाया है जो सच में शिवम पंडित की दुनिया के एहसास को बखूबी दर्शाता है। उन्होंने इसे अरिजीत सिंह की आवाज़ में पेश किया है।
27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया काम नहीं करेंगे।
‘आवारापन 2’ (2026) साल 2007 की मशहूर फ़िल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के रोल में वापसी कर रहे हैं। कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ पहले पार्ट का क्लाइमेक्स खत्म हुआ था। फ़िल्म में शिवम एक बार फिर अपराध की दुनिया में कदम रखता है, जहाँ उसका सफ़र प्रायश्चित, प्यार और त्याग से होकर गुज़रता है।

















