बैंकॉक के पब-रेस्टोरेंट में भीषण आग, 27 की मौत; 60 से ज्यादा घायल, 22 की हालत गंभीर

25

बैंकॉक; 13 जुलाई 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 22 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत आग के बाद धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में 18 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।