अमेरिका ने ईरान पर फिर बोला हमला, ट्रम्प बोले- अब हमारी बारी

22

US strikes Iran again News: अमेरिका ने गुरुवार सुबह एक बार फिर से ईरान पर हमले किया। यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद की गई है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ईरान में कई जगह एयरस्ट्राइक कर IRGC के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ईरान पर अमेरिका की स्ट्राइक पूरी

CENTCOM ने कहा है कि ईरान पर उसकी स्ट्राइक पूरी हो गई है। हमलों में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, तटीय रक्षा केंद्रों और समुद्री सैन्य क्षमताओं से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

CENTCOM के अनुसार, इन हमलों का मकसद अमेरिकी सैनिकों, व्यापारिक जहाजों और खाड़ी देशों पर मंडरा रहे खतरे को कम करना है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया अमेरिकी सेना ने आज रात 8 बजे (ET) ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए। ये हमले मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना पर कल ईरान द्वारा किए गए हमलों की कोशिश का कड़ा जवाब हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। उन्होंने पांच मिसाइलें दागीं, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम नेने पांचों को मार गिराया। इसके बावजूद उन्होंने हमला करने की कोशिश की, इसलिए अब हमारी बारी है।”