आज का पंचांग, 27 जुलाई 2025: हरियाली तीज व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

5

27 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Rashifal Desk: 27 जुलाई 2025 का पंचांग: हरियाली तीज आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राशियों पर प्रभाव और विशेष उपाय 27 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन और विशेष है, क्योंकि इस दिन हरियाली तीज व्रत मनाया जा रहा है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं इस दिन हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां, बिंदी, और अन्य सोलह शृंगार की सामग्री धारण करती हैं तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इस दिन माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, महावर आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।                    इस शुभ अवसर पर आइए जानते हैं:

तिथि तृतीया (27 जुलाई 2025, शाम 10.41 – 28 जुलाई 2025, रात 10.41)
वार रविवार
नक्षत्र मघा
योग वरीयान, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त शाम 7.17
चंद्रोदय सुबह 7.57
चंद्रोस्त रात 9.05
चंद्र राशि सिंह

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 7.22 – सुबह 9.04
लाभ सुबह 9.04 – सुबह 10.44
अमृत सुबह 10.46 – दोपहर 12.27
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 7.15 – रात 8.33
अमृत रात 8.33 – रात 9.52
चर रात 9.52 – रात 11.10

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.33 – रात 7.15
यमगण्ड काल दोपहर 12.27 – दोपहर 2.09
गुलिक काल दोपहर 3.51 – सुबह 5.33
विडाल योग सुबह 5.40 – शाम 4.43

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 July 2025)

सूर्य कर्क
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ

कुंभ राशि पार्टनर के साथ बॉंड स्ट्रांग होगा. सेहत में सुधार होगा.
मीन राशि कार्य में संतुष्टि मिलेगी. लाइफ में आने वाली प्रॉब्लम सॉल्व होगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहें

मेष राशि कुछ अप्रिय घटना आपकी काम की गति को धीमा करेंगी. तनाव रहेगा.
कन्या राशि कारोबार से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरुरत है.