आज का पंचांग 17 जुलाई 2025: सावन कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी का शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण जानकारी

3

17 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Rashifal Desk: 17 जुलाई 2025 का पंचांग: कालाष्टमी और जन्माष्टमी का दुर्लभ योग, जानें शुभ-अशुभ समय, राशियों पर असर और विशेष उपाय

17 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन सावन कृष्ण पक्ष की कालाष्टमी पड़ रही है, जो भगवान काल भैरव को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस दिन भैरव बाबा और बटुक भैरव की विधिवत पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय टलता है और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है।

इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी का भी शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बनाता है।

आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, किसके लिए दिन शुभ है, किसे बरतनी चाहिए सावधानी, और कौन-से उपाय होंगे लाभदायक।

तिथि सप्तमी (16 जुलाई 2025, रात 9.01 – 17 जुलाई 2025, रात 7.08)
वार गुरुवार
नक्षत्र रेवती
योग अतिखण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.29
सूर्यास्त शाम 7.23
चंद्रोदय रात 11.30
चंद्रोस्त सुबह 11.49
चंद्र राशि मीन

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 05:34 – सुबह 07:17
चर सुबह 10.44 – दोपहर 12.27
लाभ दोपहर 12.27 – दोपहर 2.10
शाम का चौघड़िया
अमृत रात 7.20 – रात 8.37
चर रात 8.37 – रात 9.34

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 2.10 – दोपहर 3.34
यमगण्ड काल सुबह 5.34 – सुबह 7.17
गुलिक काल सुबह 9.01 – सुबह 10.44
आडल योग सुबह 3.39 – सुबह 5.35, 18 जुलाई
पंचक सुबह 5.34 – सुबह 3.39, 18 जुलाई
भद्रा काल सुबह 5.34 – सुबह 8.07

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 July 2025)

सूर्य कर्क
चंद्रमा मीन
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ

कन्या राशि अटके काम पूरे होंगे, व्यापार में नई योजनाएं लागू करना शुभ साबित होगा.
कुंभ राशि होटल, लेखन का कार्य करने वालों को अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहें

मेष राशि ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा, इससे तनाव और थकान रहेगी.
मिथुन राशि  कुछ लोग पीठ पीछे चाल चल सकते हैं, पर आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मात देंगे.