पाकिस्तान ने गुरुवार को अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में हवाई हमले किए है। अफ़गान तालिबान सरकार के अनुसार, इन हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। मरने और घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों के दौरान इन दोनों प्रांतों में तीन घर नष्ट हो गए।
हमलों की निंदा करते हुए मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने गलत कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे सही नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान ने सात दिन पहले अफ़गानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले किए थे।
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर यह 11वां हमला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में अब तक करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है।

























