गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक लगाई, 5000 मीटर रेस में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

4

एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक लगा दी है। गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर रेस में भारत के लिए अपना तीसरा मेडल जीत लिया है। उन्होंने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले गुलवीर ने 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था।

बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 में फिनिश लाइन पार करके गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान के टोमोनोरी यामागुची ने 13:31.43 के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

हालांकि तीन मेडल जीतने के बावजूद, गुलवीर पूरी तरह खुश नहीं हैं क्योंकि वह गोल्ड मेडल जीतना चाहते थे और नेशनल एंथम बजते हुए सुनना चाहते थे। फिर भी, उन्होंने वादा किया है कि अगली बार वह और मज़बूती से वापसी करेंगे।

मंगलवार को भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग का गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरू एशियाड में इस इवेंट का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

नीरू की इस कामयाबी की बदौलत भारत के नाम अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल हो गए हैं। हालांकि, भारत अब भी मेडल टेबल के टॉप-10 में नहीं आ पाया है। टीम 11वें स्थान पर है।