महाराष्ट्र के भंडारा ज़िले में आज शुक्रवार तड़के एक ट्रक और SUV की भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव रोड के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक नेशनल हाईवे 53 से रायपुर (छत्तीसगढ़) से नागपुर की ओर जा रहे थे। ट्रक के नीचे फंसी कार को बाहर निकालने के लिए दो JCB मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।























