Haiwaan Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फ़िल्म ‘हैवान’, रिलीज़ होने के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस पर संघर्ष कर रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 की मलयालम फ़िल्म ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ शुरू हुई इस फ़िल्म ने 3,265 शो में ₹0.70 करोड़ की कमाई की, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹9.63 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹8.05 करोड़ हो गया है।
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, चौथे दिन ‘हैवान’ ने 3,265 शो में ₹0.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
इससे भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹9.63 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹8.05 करोड़ हो गया है।
विदेशों में, फ़िल्म ने चौथे दिन ₹0.25 करोड़ की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹3.00 करोड़ हो गया है।
इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹12.63 करोड़ हो गया है।
फ़िल्म ने रिलीज़ के दिन 3 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद वीकेंड पर इसने 2.50 करोड़ रुपये और 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की।

























