शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है। ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 73,246.03 पर और निफ्टी 50, 22,698.85 पर बंद हुआ था। हालांकि, शुरुआती सत्र में व्यापक सूचकांक (ब्रॉडर इंडेक्स) हरे निशान में कारोबार करते दिखे। बीएसई मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स 40.06 अंक ऊपर रहा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स 21.68 अंक (0.25%) की बढ़त के साथ 8,749.80 पर हरे निशान में कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से TCS, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, NTPC और पावर ग्रिड में बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में TCS 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। वहीं, ट्रेंट, HDFC बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ट्रेंट 3.98 प्रतिशत नीचे आ गया।
शुरुआती कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ सकारात्मक रही; NSE पर 1,484 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,284 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


























