Punjab News: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी थे। इसी बीच पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बड़ा फैसला लेते हुए बरनाला के डीएसपी सतबीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी सतबीर सिंह बैंस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने की सिफारिश की गई है। इस फैसले को बरनाला लाठीचार्ज मामले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।





















