Vijay Film “Jana Nayakan” Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय की मचअवेटेड फ़िल्म “जना नायकन” जिसका इतंजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। विजय के फैंस इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म को देखने के लिए सिनेमाघर खचाखच भरे हुए नजर आए. फैंन्स ने इसकी रिलीज का जबरदस्त जश्न मनाया.
देशभर में फ़ैंस ने आतिशबाजी, संगीत और जश्न के साथ “थलपति” का स्वागत किया और फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त उत्साह दिखाया।
सिनेमा हॉल के बाहर फैंस नाच-गा रहे थे। वे इस बात से बहुत खुश थे कि सेंसर की रुकावटों के बाद लंबे समय से अटकी फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर आ गई है, लेकिन वे भावुक भी थे क्योंकि “जन नायकन” विजय की सिनेमा से विदाई वाली फिल्म है।
चेन्नई में, मशहूर थिएटर इस एक्टर के लिए किसी मंदिर जैसे बन गए थे।
रोहिणी सिल्वरस्क्रीन, वुडलैंड्स और कैसीनो जैसे मशहूर थिएटर “जन नायकन” के बड़े-बड़े होर्डिंग्स से सजाए गए थे — इनमें से एक में एक्टर को तमिलनाडु का “इकलौता पावर सेंटर” बताया गया था।
हजारों फैंस, जिनमें से कई ने खास तौर पर बनी “थंगमे थलापति” टी-शर्ट पहनी हुई थी, सुबह से ही थिएटरों में जमा हो गए थे।
यह जोश सड़कों पर भी दिखा.
फैंस के लिए, उनके आइडल का “थलापति” से मुख्यमंत्री बनने का सफर उनके लिए खास है.
एक फैन ने बताया, “आमतौर पर, अगर पुलिस हमें जश्न रोकने के लिए कहती, तो हम ज़ोरदार बहस करते। लेकिन आज, हमने उनकी बात मानी। वह अब मुख्यमंत्री हैं, और हमें उनके नाम पर कोई बदनसीबी नहीं लानी चाहिए। हमारे MLA मुस्तफा के निर्देशों के तहत, हमने यह पक्का किया कि हमारे जश्न से आम जनता को कोई परेशानी न हो।”
KVN प्रोडक्शंस के फाउंडर वेंकट के. नारायणन ने क्रोमपेट के वेट्री थिएटर में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ फिल्म का ‘पहला दिन, पहला शो’ देखा। नारायण ने PTI वीडियो को बताया “हमने इसे देश भर में सबसे ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है और यह फ़िल्म लोगों की है। हमें उनके प्यार और समर्थन की उम्मीद है… यह हमारे लिए बहुत भावुक पल है क्योंकि इसे सिनेमाघरों तक लाने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया है। लेकिन जो बीत गया, सो बीत गया। अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम दर्शकों को कितना बेहतरीन थिएटर अनुभव दे सकें”
‘जना नायकन’ ने वर्ल्डवाइड की दमदार ओपनिंग
‘जना नायकन’ ने शानदार शुरुआत की है. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘जना नायकन’ ने भारत में अपने पहले दिन 41 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. फिल्म को देश भर में 13,067 शो में दिखाया गया. इसने भारत में अनुमानित 48.27 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है.
वहीं विदेशी बाजारों से इसने 30 करोड़ रुपये आए. नतीजतन, फिल्म का दुनिया भर में कुल कलेक्शन पहले दिन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
फिल्म के बारे में
‘जन नायकन’ बालैया की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ का ऑफिशियल तमिल अडैप्टेशन है. फिल्म में थलपति विजय ने वेट्री कोंडन का रोल निभाया है, जो एक एक्स आईपीएस ऑफ़िसर हैं और अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठाते हैं. विजय के अलावा, फ़िल्म की कास्ट में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, प्रियामणि और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में हैं.





















