पंजाब में AAP को 2 दिन में तीसरा झटका, MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा

16

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ झटका लगा है। पार्टी के एक और MLA ने इस्तीफा दे दिया है। अमृतसर नॉर्थ के MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि उनके इस्तीफे से पहले AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी छोड़ दी थी, जो चुनावी समय में पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप आज करेंगे बीजेपी ज्वाइन

आम आदमी पार्टी से निकले के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इनके साथ चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप को आम आदमी पार्टी से 2025 में निकला जा चुका है

बता दे कि इन विधायको ने पार्टी द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों में से पहले उम्मीदवार की घोषणा के एक दिन बाद इस्तीफा दे दिया।

‘X’ पर दी इस्तीफे की जानकारी

अमृतसर नॉर्थ के MLA कुंवर विजय प्रताप ने ‘X’ पर पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी दी। ‘X’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा “अमृतसर के मेरे आदरणीय भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा,” वे एक पूर्व IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

अमृतसर के विधायक का दावा: 90% लक्ष्य पूरे किए

इस पोस्ट में, विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने विधायी लक्ष्यों का 90 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है। साथ ही, उन्होंने पंजाब को व्यवस्थागत संकटों से उबारने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “आपके सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद से, हमें एकजुट होकर ऐसी राजनीति से ऊपर उठना होगा जो केवल छोटी-मोटी योजनाओं और फीता काटने तक सीमित है। हमें पंजाब को—जो नशीले पदार्थों, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है—फिर से एक प्रगतिशील और खुशहाल राज्य में बदलना होगा… वैसे भी, जैसा कि आप सभी जानते हैं, एक विधायक के तौर पर मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे कर लिए हैं; यानी वह सारा काम कर लिया है जो एक विधायक को करना चाहिए”।