सिंगर हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत

8

सिंगर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया. पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदित और उसके एक दोस्त की जान चली गई। दोनों एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी ओवरपास पर उनकी कार एक खड़ी हुई म्युनिसिपल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

विदित ओलाक, मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे और पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश के बेटे थे। दूसरे मृतक की पहचान ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने भतीजे की मौत पर दुख जताया और उनके निधन की पुष्टि की।

जालंधर हादसे में विदित ओलाक और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत

जानकारी के अनुसार, विदित ओलाक और उनके दोस्त आरव तलवार एक फॉक्सवैगन कार में जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह टक्कर दोनों के लिए जानलेवा साबित हुई।

विदित की मौत की खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनका परिवार पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। वह मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे थे।

हनी सिंह ने भावुक श्रद्धांजलि दी

इस घटना के बाद, हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए अपने भतीजे के निधन पर गहरा दुख जताया। अपनी पोस्ट में हनी सिंह ने विदित को अपना भतीजा बताया और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है, अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, मेहर करें, मेहर, मेहर.।”

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 3 बजे पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-से टकरा गई.

हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विदित ओलाक और आरव तलवार की मौके पर ही मौत हो गई। बारादरी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।

विदित ओलाक की मौत पर पुलिस का बयान

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी के अनुसार फ्लाईओवर पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। पुलिस के मुताबिक कार में सवार अन्य तीन युवक पहले ही अपने घर जा चुके थे। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिवारों को सौंप दिए।