हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार चौथी जीत, मलेशिया को 4-2 से हराया

12

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-2 से हराया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार हैट्रिक लगाकर टूर्नामेंट में 8 गोल के साथ टॉप स्कोरर बने। उन्होंने 3 पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

मुकाबला जालंधर के ओलिंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय अभियान बरकरार रखा है। भारत अपने चारों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

बता दे कि दक्षिण कोरिया और जापान ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं चीन और बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए है.

टूर्नामेंट की 4 सेमीफाइनल टीमें ही तय हो चुकी है। इनमें भारत, मलेशिया, जापान और साउथ कोरिया है।

जानकारी दे दे कि 2 नवंबर को जालंधर में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला होगा. 4 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल खेले जाएंगे .