”पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे उनके किरदार”, पीएम मोदी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख, कहा- सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य

41

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता को अंतिम विदाई दी। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के हिंदी और मराठी सिनेमा में योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि उनके द्वारा निभाए किरदार आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि कुछ ही अभिनेता ऐसे थे, जिनमें नाना पाटेकर जैसी गहराई, अलग पहचान और खास मौजूदगी थी। उन्होंने हर किरदार को शानदार ढंग से और अपने खास अंदाज़ में निभाया. उनके निभाए किरदार आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

X पर एक पोस्ट में, PM ने कहा कि, ” नाना पाटेकर जी की एक्टिंग में जो विविधता, गहराई और प्रभावशाली व्यक्तित्व था, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलता है। नाना पाटेकर ने अपने हर रोल में कमाल की विविधता और क्रिएटिविटी दिखाई और ऐसे किरदार निभाए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने नाना के बारे में आगे कहा कि उन्हें एक खुले और साफ़-गोई वाले इंसान के तौर पर जाना जाता था। नाना पाटेकर ने हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखी।

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान अमूल्य था। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे कोई नहीं भर सकता। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।

गौर हो कि नाना पाटेकर गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाना को “गंभीर कार्डियक अरेस्ट” हुआ था। उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को स्तब्ध कर दिया है।

मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। डॉ. सालकर ने बताया कि एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।