LPG Cylinder Price Today: अगस्त महीने के पहले दिन ही आम लोगो को महंगाई से बड़ी राहत मिली है. 1 अगस्त यानी आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है. जी हां, दिल्ली से लेकर पटना-कोलकाता तक एलपीजी गैस के दाम में बड़ी गिरावट हुई है.
आज शनिवार से दिल्ली में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है। वहीं 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज से कोलकाता में 19-किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2872.50 रुपये होगी। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा. मुंबई में नई कीमत ₹2691.50 होगी. वहीं चेन्नई में ₹2906.00 होगी.
इससे पहले पिछले महीने, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कम की थी, जिससे दिल्ली में इसकी खुदरा कीमत 2,930 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी।
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भी हुआ बदलाव?
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुराने दाम पर ही सिलेंडर मिलेगा
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा रेट
दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता-968 रुपये
मुंबई-941.50 रुपये
चैन्नई- 957.40 रुपये
बेंगलुरु-944.5 रुपये
देहरादून-961.0 रुपये
पटना-1031.5 रुपये
गाजियाबाद-939.50

























