Arijit Singh Post On Lathicharge: दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने उनकर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कार्रवाई पर अब देशभऱ खूब हंगामा मचा हुआ है. बड़े-बड़े नेताओं से लेकर लगातार फिल्मी सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं और पुलिस की इस कार्रवाई पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वहीं अभ बॉलीबुड सिंगर अरिजीत सिंह ने भी छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अरिजीत सिंह ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुएपूछा कि क्या उन्हें छात्रों को पीटने में ज़रा भी शर्म नहीं आती।
अरिजीत सिंह ने X पर लिखा, “यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. आपको शर्म नहीं आती. हैलो नेता, मंत्री. क्या चल रहा है भाई. अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या? हर चीज़ याद रखा जाएगा. हर हर महादेव. याद रखना. बदलाव ही एकमात्र सच्चाई है।”
एक और ट्वीट में अरिजीत सिंह ने लिखा, ” “वाह, अभी यूनिफॉर्म में ऐसे इंसानों के वीडियो देख रहा था, जो गुंडो की तरह व्यवहार कर रहे थे.”

सोनम वांगचुक के समर्थन में ट्वीट
इससे पहले, 15 जुलाई को अरिजीत सिंह ने सोनम वांगचुक के समर्थन में ट्वीट किया था, तब उन्होंने लिखा था, “आपके लिए प्यार और दुआएं वांगचुक सर, भगवान आपको ताकत दे.”

















