24 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा को ट्रैफिक जाम से जुड़े एक मामले में तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें आज मंगलवार दोपहर 2 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह हाईकोर्ट परिसर और सचिवालय चौक के आसपास भीषण ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसके कारण कई जजों की गाड़ियां लंबे समय तक फंसी रहीं।
इस घटना का संज्ञान लेते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस मोदगिल की पीठ ने प्रशासन से जवाब तलब किया और डीजीपी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। अदालत इस जाम के कारणों और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर स्पष्टीकरण मांगेगी। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी आने पर अपडेट दी जाएगी।



















