कर्नाटक में शुक्रवार तड़के एक स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने सो जोरदार लटक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा कर्नाटक के हुंसूर के पास पेरियपट्टना में हुआ।
यह दुर्घटना तब हुई जब कावेरी टूर एंड ट्रैवल्स की एक AC स्लीपर बस, जो केरल के कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी, एक ट्रक से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान आफताब, मनकावु निवासी 36 वर्षीय सजेश और सुनील के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
शवों को हुंसूर के एक अस्पताल में भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


























