सौरव दास और आशुतोष रांका पर दर्ज ट्रेसपास मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

3

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े कथित तौर पर बिना अनुमति कहीं घुसने (trespassing) के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन अब इसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच देखेगी। यह मामला जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दोनों नेताओं ने बंद गेट को फांदकर परिसर में प्रवेश किया। जंतर-मंतर को पहले ही विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की लिस्ट से हटा दिया गया था।

दो दिनों की बढ़ी न्यायिक हिरासत

बता दे कि यह फैसला दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाए जाने के कुछ ही समय बाद लिया गया। सोमवार को दोनो नेताओं को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया गया था। पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसे मजिस्ट्रेट ने मंजूर कर लिया। अब उन्हें बुधवार को फिर से पेश किया जाएगा।