इमरान खान भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ खटखटाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा

10

पीटीआई के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान, देश छोड़ने के लिए मिले नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। उनके वकील ने यह जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने एक्टर को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है।

इमरान पर यह प्रशासनिक कार्रवाई तब हुई, जब 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए एक विरोध-प्रदर्शन में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान पुलसि ने उन्हें हिरासत में लिया गया था।

इमरान खान खटखटाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा

इमरान खान, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के निर्देश वाले नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। यह नोटिस इस आरोप के तहत जारी किया गया है कि उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन में हिस्सा लेकर ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ (प्रवास और विदेशी अधिनियम) के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

अमेरिकी नागरिक इमरान खान, MZM लीगल के अपने वकील जुल्फिकार मेमन के जरिए शुक्रवार या सोमवार तक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

इमरान खान उन्हें मिले उस नोटिस को चुनौती देंगे, जिसमें उनसे अक्टूबर के अंत तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। उनके वकील ने यह भी कहा कि नियम ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्डधारकों को विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं।

याचिका में मुंबई पुलिस के उस नोटिस को “बेहद कठोर” बताया गया है, जिसमें 43 वर्षीय अभिनेता से 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है।

याचिका दाखिल होने के बाद, इसे मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ के सामने तत्काल सुनवाई के लिए रखे जाने की संभावना है।

CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान एक अमेरिकी नागरिक हैं, भारतीय नहीं और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद इमरान ने भारत में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसे देखते हुए, उनके खिलाफ ‘इमिग्रेशन एक्ट’ (प्रवास अधिनियम) के संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने भारत में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इमरान खान जन्म से अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड है, जो उन्हें भारत में रहने और काम करने की अनुमति देता है। इस नोटिस से जुड़े विवाद के बाद, अक्टूबर 2026 में उनकी नागरिकता की स्थिति चर्चा में आ गई।

10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को हिरासत में लिया गया

10 अक्टूबर को, इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित किया गया था, और इस दौरान मुंबई पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में ले लिया। अभिनेता को खींचकर वैन के अंदर ले जाते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनके साथ उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन भी मौजूद थीं।

इमरान को 10 अक्टूबर 2026 को शाम 5:20 बजे हिरासत में लिया गया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक फोटो शेयर की। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ।”

इमरान खान के अलावा, उनके चचेरे भाई और ‘मेड इन हेवन’ के अभिनेता ज़ैन खान को भी इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया।