29 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का पंचांग 29 जनवरी 2026: जया एकादशी व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त आज 29 जनवरी 2026 को माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी है। यह एकादशी व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति प्रदान करती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। व्रत करते समय मंत्र “मंगलं भगवान विष्णु, मंगलं गरुड़ध्वज। मंगलं पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि॥” का जाप करने से सभी मंगल कार्य संपन्न होते हैं।
29 जनवरी 2026 का पंचांग:
-
तिथि: एकादशी (28 जनवरी 2026, शाम 4:35 से 29 जनवरी 2026, दोपहर 1:55 तक)
-
वार: गुरुवार
-
नक्षत्र: रोहिणी
-
योग: इंद्र योग, रवि योग
-
सूर्योदय: सुबह 7:15
-
सूर्यास्त: शाम 5:38
-
चंद्रोदय: दोपहर 2:02
-
चंद्रास्त: सुबह 4:55, 30 जनवरी
-
चंद्र राशि: वृषभ
चौघड़िया मुहूर्त:
-
सुबह का शुभ चौघड़िया: 7:11 – 8:32
-
सुबह का चर: 11:14 – 12:26
-
शाम का अमृत मुहूर्त: 5:58 – 7:37
राहुकाल और अशुभ समय:
-
राहुकाल: 1:55 – 3:16
-
यमगंड काल: 7:11 – 8:32
-
गुलिक काल: 9:53 – 11:14
-
विडाल योग: 7:11 – 7:31
-
भद्र काल: 7:11 – 13:55
ग्रह स्थिति (गोचर):
-
सूर्य: मकर
-
चंद्रमा: वृषभ
-
मंगल: धनु
-
बुध: धनु
-
गुरु: मिथुन
-
शुक्र: धनु
-
शनि: मीन
-
राहु: कुंभ
-
केतु: सिंह
राशियों के लिए संकेत:
-
लाभकारी राशि: कर्क — किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
-
सावधान रहें: मेष — निजी कार्यों में समय न निकाल पाने के कारण मन में उदासी रह सकती है।
-
कौन सा उपाय करें?
जया एकादशी का पुण्यफल पाने के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें, पीले चंदन और केसर में गुलाबजल डालकर तिलक अर्पित करें। -
कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं?
इस दिन रवि योग और इंद्र योग बन रहे हैं, जो सभी मंगल कार्यों के लिए अनुकूल हैं।












