CM Vijay News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तमिलनाडु की चेंगलपट्टू ज़िला अदालत में दायर तलाक की अर्ज़ी वापस ले ली है। शुक्रवार को जब उनकी अर्जी पर सुनवाई हुई, तो संगीता ने वीडियो-कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर केस आगे न बढ़ाने की वजह बताई। अर्ज़ी वापस लेने के बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया है।
स्थानीय अदालत ने 15 जून को विजय और उनकी पत्नी के तलाक के केस की कार्यवाही स्थगित कर दी थी और अगली सुनवाई 7 अगस्त के लिए तय की थी।
फरवरी 2026 में, संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की और अपनी शादी खत्म करने की मांग की। खबरों के मुताबिक, अर्जी में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और साथ छोड़ देने का आरोप लगाया गया था।’
विजय और संगीता के तलाक के मामले से जुड़ी घटनाएँ
कोर्ट में दायर अर्ज़ी में संगीता ने आरोप लगाया कि विजय का एक महिला एक्टर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफ़ेयर (शादी के बाहर संबंध) चल रहा था, जिसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला। अर्ज़ी में यह भी कहा गया कि विजय के यह भरोसा दिलाने के बावजूद कि वह यह रिश्ता खत्म कर देंगे, उन्होंने बिना किसी पछतावे के इसे जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह इस रिश्ते में रहते हुए उन्हें मानसिक परेशानी हुई।
दस्तावेज़ों में यह भी आरोप लगाया गया कि विजय ने धीरे-धीरे संगीता को अपनी सोशल और प्रोफेशनल ज़िंदगी से अलग कर दिया, जबकि वह उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्राएँ करते रहे और पब्लिक इवेंट्स में शामिल होते रहे।
अर्ज़ी में यह भी दावा किया गया कि इन मौकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जाती थीं, और विजय ने न तो उनसे इनकार किया और न ही उन पर कोई आपत्ति जताई। संगीता के अनुसार, इन पोस्ट्स की वजह से उन्हें और उनके दो बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा को बार-बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने विजय पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने वह आर्थिक मदद और सुविधाएँ वापस ले लीं जो उन्हें पहले मिलती थीं और उन पर आर्थिक पाबंदियाँ लगा दीं, जिसमें उनके कहीं आने-जाने की आज़ादी पर रोक लगाना भी शामिल था।
संगीता ने आगे आरोप लगाया कि विजय के लगातार व्यवहार और 2024 में सोशल मीडिया पर सामने आए विवादों के कारण उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुँचा। उन्होंने दावा किया कि उनकी शादी असल में टूट चुकी थी और सिर्फ़ कागज़ों पर ही बची थी। अपनी अर्ज़ी में उन्होंने कहा कि यह रिश्ता अब सुधरने लायक नहीं रहा और इससे उन्हें सिर्फ़ मानसिक पीड़ा, अपमान, शर्मिंदगी और तकलीफ़ ही मिली।
सुनवाई के दौरान विजय और उनकी पत्नी संगीता दोनों ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की जिसके बाद जिसके बाद अर्जी वापस लेते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया।
तलाक की अर्ज़ी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले दायर की गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था।

























