Punjab Weather News: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी; बढ़ेगी ठंड

7

पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भी असर पड़ेगा। इस बीच, दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान 33.0 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया।

एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) – जो फिलहाल चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है – उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा, 27 अक्टूबर की रात से एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।

पंजाब और चंडीगढ़ में धूप के कारण दिन गर्म हैं, जबकि रातें ठंडी होने लगी हैं। सबसे अधिक तापमान 33.3°C फरीदकोट में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम तापमान 11.7°C पठानकोट में दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहा।

अमृतसर में दिन का तापमान 28.5°C और रात का तापमान 14.9°C रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम तापमान 15.6°C दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम तापमान 14.7°C रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण, सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होती है।