Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, दम घुटने से 9 लोगों की मौत, कई घायल

18

Kolkata Hotel Fire : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आज सुबह एक दुखद हादसे की खबर आई है। कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य लोग घायल हो गए। आग होटल के ठीक बगल में स्थित फायर स्टेशन के पास लगी थी। इसके बावजूद, दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई। मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आग तड़के करीब 2 बजे लगी। आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया। सोते समय कई लोग बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई.

मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

फायर डिपार्टमेंट ने एक बयान जारी कर कहा कि मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए भारत आए थे। कोलकाता पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में तड़के करीब 2 बजे लगी आग लगी, इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई.

शॉर्ट सर्किट या AC में धमाके की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट या एयर कंडीशनिंग यूनिट में धमाके की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं।