Ram Rahim Gets 21 Day Furlough : गुरमीत राम रहीम फिर आएंगे जेल से बाहर;10 साल में 17 बार पैरोल और फरलो मिली

17

Ram Rahim Gets 21 Day Furlough: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे। रेप केस में उम्रकैद की सज़ा काट रहे राम रहीम को फिर से 21 दिन की पैरोल दी गई है। सुनारिया ज़िला जेल ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंज़ूर की है।

बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को जेल से रिहा किया गया है। अब तक उन्हें 16 बार रिहा किया जा चुका है। यह उनका 17वां मौका है।

10 साल में 17 बार पैरोल और फरलो मिली

आपको बता दें कि 2017 में सज़ा सुनाए जाने के बाद से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 16 बार जेल से रिहा किया जा चुका है – कभी पैरोल पर तो कभी फरलो पर। यह उनके जेल से बाहर आने का 17वां मौका है। गौरतलब है कि सज़ा काट रहे कैदियों को पैरोल कुछ खास हालात में ही दी जाती है। बाबा राम रहीम को 2017 में रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और वह 20 साल की सज़ा काट रहे हैं। पिछले 10 सालों में उन्हें 16 बार जेल से रिहा किया गया है। मई में उन्हें सिरसा आश्रम में रहने के लिए 30 दिन की पैरोल दी गई थी। अब वह 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं।

रेप और हत्या के आरोपों में जेल में हैं राम रहीम

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम दो महिला साध्वियों के यौन शोषण के लिए 10 साल की सज़ा काट रहे हैं। 2017 में, एक विशेष CBI कोर्ट ने उन्हें सिरसा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दो महिला साध्वियों के साथ रेप का दोषी ठहराया था। इसका मतलब है कि उन्हें कुल 20 साल की सज़ा काटनी है।

कोर्ट ने साफ़ किया था कि दोनों सज़ाएं एक साथ नहीं चल सकतीं। CBI कोर्ट ने आदेश दिया था कि पहली 10 साल की सज़ा पूरी होने के बाद दूसरी 10 साल की सज़ा शुरू होगी। राम रहीम पूर्व डेरा मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं। उन्हें पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। राम रहीम सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रहेंगे।