इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज जावा द्वीप पर झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप ज़मीन से 376 किलोमीटर की गहराई पर आया।
भूकंप के बाद किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है। हालांकि, स्थानीय प्रशासनिक टीमें और एजेंसियां स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, शनिवार को इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 376 किलोमीटर (234 मील) नीचे था, जिसे ‘डीप-फोकस’ भूकंप की श्रेणी में रखा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को बांदा सागर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

























