Dharmendra Pradhan resigned: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा, दीपके बोले, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

5

Dharmendra Pradhan resigned: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन और NEET पेपर लीक को लेकर हो रहे भारी विरोध के बीच बड़ी खबर सामने आई है. धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए- प्रधान के इस्तीफ़े पर दीपके

CJP ने के संस्थापक अभीजित दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कहा कि ,धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. हमने कर दिखाया है. ये लोग क्या कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते , मैं इसपर आपसे कहना चाहता हूं कि झूकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए.

CJP बोली- कॉकरोच की जीत हुई

प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने कहा कि कॉकरोच की जीत हुई।

वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र की जीत

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से किए पोस्ट में लिखा- यह लोकतंत्र की जीत है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र… सड़कों से मिली जीत। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और GenZ को बधाई। देश के हर कोने से उठ खड़े होने के लिए सभी नागरिकों को धन्यवाद।