बंगाल में एक हफ्ते तक चले नशा-विरोधी अभियान में 378 लोग गिरफ्तार, 64 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

10

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ एक हफ्ते तक चले अभियान के दौरान कुल 378 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 64 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस’ (NDPS) एक्ट के तहत 212 मामले दर्ज किए गए। 378 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान करीब 64 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही 17 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।