मिस्र के गीज़ा प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 88 घायल

13

मिस्र के गीजा प्रांत से एक बड़े और भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां अल-अय्यात जिले में दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 120 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 88 अन्य घायल हो गए। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा राजधानी काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर दक्षिण में गीज़ा प्रांत के अल-अयात ज़िले में हुआ।

कैसे हुआ टक्कर?

मिली जानकारी के अनुसार यहाँ दक्षिण-पश्चिमी फ़यूम प्रांत की ओर जा रही एक ट्रेन, दक्षिणी असवान प्रांत की ओर जा रही एक दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। मंत्रालय ने बताया कि एक ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी ट्रेन पटरी से उतरी।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्रालय और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक से मलबे को हटाने और यातायात को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करने के लिए क्रेन और राहत कर्मियों को तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस हादसे की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, ताकि ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।