संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (CSE) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों — upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर UPSC CSE मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल, UPSC ने 31 अगस्त को हुई अंतिम परीक्षा के 72 कैलेंडर दिनों के भीतर, 11 नवंबर को CSE मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।
शैलेश परमार किया टॉप
रोल नंबर 0100823 वाले शैलेश परमार ने इस परीक्षा में टॉप किया है।
UPSC CSE मेन्स मेरिट लिस्ट PDF कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों – upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर UPSC CSE मेन्स मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा और ‘टॉपर्स लिस्ट PDF’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, UPSC CSE मेन्स मेरिट लिस्ट 2025 PDF स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF को अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप में सेव कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- UPSC CSE Mains Result 2026 कैसे चेक करें?रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स चेक करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर What’s New या Written Results सेक्शन खोलें।
3. Civil Services (Main) Examination 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
5. Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
6. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
UPSC CSE मेन्स पेपर पैटर्न
UPSC मेन्स में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात पेपर अंतिम मेरिट रैंकिंग के लिए गिने जाते हैं, और दो पेपर केवल क्वालिफाइंग (अर्हक) प्रकृति के होते हैं। इनमें भाषा के पेपर, निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) के पेपर और वैकल्पिक विषय के पेपर शामिल होते हैं।

























