दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज, जानें आज क्या है ताजा कीमते

8

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना 2,530 रुपये सस्ता होकर 1.38 लाख रुपये पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत में भी 2,672 रुपये की कमी आई है।

दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का यह सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 2,530 रुपये घटकर 1.38 लाख रुपये हो गई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत एक किलो चांदी 2,672 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है।

शुक्रवार को सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.81 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

अक्टूबर में सोना 8,084 रुपये और चांदी 39,485 रुपये सस्ती

अक्टूबर में सोना 8,084 रुपए और चांदी 39,485 रुपए सस्ती हुई है। एक अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे।