अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को किया गया रिहा, ‘1 साल तक शांति भंग न करने की चेतावनी

55

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के लगभग 24 घंटे बाद, रविवार सुबह 10 बजे कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। तीनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया।

कोर्ट ने कहा कि वे अगले एक साल तक देश में “शांति और अमन-चैन” को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ने ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा।

बता दे कि पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिया था। तीनों CEC ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचने वाले थे, लेकिन जब वे मुंबई से दिल्ली पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था।

CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया।

CJP का जंतर-मंतर पर नया विरोध प्रदर्शन

CJP ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसमें देशव्यापी मतदाता सूची के ‘विशेष गहन संशोधन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी।

प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इनमें अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन समेत विपक्ष के कई नेता शामिल थे। हालांकि, रात तक उन सभी को रिहा कर दिया गया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेश में रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन शनिवार रात उन्हें रिहा कर दिया गया।

.