Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो से ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। आज दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि अगले आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी: जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली।
DMRC ने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इनकार
इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया और गुरुवार को नई दिल्ली में और उसके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए।
























